88 हजार का माल उड़ाया, 4 चोरों पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
भिवंडी के अलग अलग क्षेत्रों में चोरों ने वाइन शॉप व क्लिनिक में तकरीबन 88 हजार रुपए की चोरी कर फरार हो गए।दोनों ही मामलों में पुलिस ने 4 आरोपियों पर केस दर्जकर उनकी तलाश में जुट गई है।लेकिन बढ़ती चोरी की घटना ने लोगो की नींदें उड़ा दी है।
पुलिस के अनुसार भिवंडी के सरवली इलाके में कल्याण निवासी मनिष सुरेश बजाज (39)का राधा वाइंस नामक दुकान है।जहां पर कुछ लोगों ने वाइंस शॉप में 10 अप्रैल को शाम 4 बजे घुस गए और दुकान में रखे करीब 76 हजार रुपये कीमत के शराब के बॉक्स आरोपियों ने चोरी कर लिए।इस मामले में दुकान मालिक की शिकायत पर कोनगांव पुलिस ने घटना के 10 दिन बाद 20 अप्रैल को माथाडी कामगार सूरज म्हात्रे, सुरक्षा गार्ड अंकित सरोज और मैनेजर सचिन जाधव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने आपस में मिलकर वारदात को अंजाम दिया। मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक महेंद्र सपकाळे कर रहे हैं।
इसी तरह कासारआळी क्षेत्र के निवासी डॉ. हेमंत विश्वनाथ पुण्यार्थी (58) का नारपोली स्थित साई सोमानी रेसिडेंसी की पहली मंजिल पर श्री साई क्लिनिक नामक दवाखाना स्थित है। 19 अप्रैल दोपहर 2 बजे से 20 अप्रैल सुबह 10 बजे के बीच अज्ञात चोर ने पास के गाळा नंबर 3 से दीवार में सेंध लगाकर क्लिनिक में प्रवेश किया और वहां से करीब 12 हजार रुपये कीमत की चांदी की परत चढ़ी गणपति मूर्ति तथा नकदी चोरी कर ली।इस मामले में नारपोली पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर 20 अप्रैल की रात केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच पुलिस हवलदार प्रमोद मालोजी जाधव कर रहे हैं।पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

