भिवंडी में ‘भरोसा सेल’ कार्यालय में हंगामा, काउंसलिंग के दौरान दो पक्षों में मारपीट

भिवंडी

अब्दुल गनी खान
भिवंडी पुलिस उप आयुक्त कार्यालय के ‘भरोसा सेल’ में काउंसलिंग के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस घटना को लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार भिवंडी के भरोसा सेल में कार्यरत पुलिस उपनिरीक्षक रजनी दिलीप गारे (56) ने इस संबंध में दर्ज शिकायत में बताया है कि 23 अप्रैल 2026 की दोपहर करीब 3:15 बजे पारिवारिक विवाद के एक मामले में राणी राजेश सोनार और उनके परिजनों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था।काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई। आरोप है कि सभी संबंधित लोगों ने एक-दूसरे को धक्का-मुक्की करते हुए सरकारी कार्यालय में ही हंगामा और मारपीट किया। यह घटना एक सार्वजनिक और सरकारी परिसर में होने के कारण गंभीर मानी जा रही है।शांतीनगर पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 194(2) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक रविंद्र आवड कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *