भिवंडी में नागरिक सुविधाओं की स्थिति चिंताजनक है,,शोएब खान अब्दुल गनी खान
भिवंडी। शहर में बढ़ती नागरिक समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार गुट) के भिवंडी शहर जिलाध्यक्ष शोएब अशफाक खान (गुड्डू) ने मनपा प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाई है। उन्होंने भिवंडी निजामपुर महानगरपालिका के आयुक्त अनमोल सागर को ज्ञापन सौंपकर शहर की मूलभूत सुविधाओं में सुधार की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया है कि शहर के कई हिस्सों में पानी की भारी किल्लत है, जबकि कुछ इलाकों में 24 घंटे पानी की सप्लाई हो रही है। खासतौर पर आईजीएम अस्पताल के आसपास क्षेत्रों तथा वार्ड क्रमांक,1,2,4,5,10, 11, 12, 16 में पानी की समस्या गंभीर बनी हुई है। गर्मी के मौसम और आगामी सामाजिक आयोजनों को देखते हुए पानी की नियमित और समान आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई है।
इसके अलावा, हर साल बारिश के दौरान जलभराव की समस्या को लेकर भी चिंता जताई गई है। नालों की समय पर सफाई न होने से नागरिकों को आर्थिक और मानसिक नुकसान उठाना पड़ता है। ज्ञापन में मांग की गई है कि नाला सफाई का काम तुरंत शुरू कर ठेकेदारों को कचरा हटाने के निर्देश दिए जाएं।
शहर की खराब सड़कों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया है। पुराने डामर रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। आगामी त्योहारों को देखते हुए सड़कों के तत्काल डामरीकरण की मांग की गई है। साथ ही, आरसीसी सड़कों पर स्पीड ब्रेकर न होने से हादसे बढ़ने की बात कही गई है।
ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि शहर के बड़े नाले और गटर बिना ढक्कन के खुले पड़े हैं, जो खासकर बच्चों के लिए खतरा बन सकते हैं। पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसलिए सभी नालों पर तत्काल चेंबर लगाने की मांग की गई है।
स्ट्रीट लाइट बंद होने की समस्या को भी गंभीर बताया गया है। अंधेरे के कारण जहां नागरिकों को परेशानी हो रही है, वहीं आवारा कुत्तों का खतरा भी बढ़ गया है। शहर की सभी बंद स्ट्रीट लाइट को प्राथमिकता के आधार पर चालू करने की मांग की गई है।
शोएब खान ने कहा कि भिवंडी में नागरिक सुविधाओं की स्थिति चिंताजनक है और मनपा प्रशासन को तत्काल कार्रवाई कर समस्याओं का समाधान करना चाहिए।
अब्दुल गनी खान

पुर्व नगर सेवक हलीम अंसारी, सुरेश पाटिल, नगरसेवक फराज बाबा, मलिक मोमिन, तालिश मोमिन, मुमताज अंसारी, महबूब खान,हारून खान, इरफान शेख, खुशाल घोएल, जाकी अंसारी, महबूब मोटीवाले, सलीम मेमन, अधिवक्ता नसीम, तय्यब कोमिंग और मुस्लिम अंसारी समेत कई लोग मौजूद थे।