अब्दुल गनी खान
भिवंडी: शहर के शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय निशांत एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। संस्थान की ओर से नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के लिए एडमिशन खुले हैं, जिसके लिए अभिभावकों और विद्यार्थियों में रुचि देखी जा रही है।

कॉलेज प्रशासन के अनुसार, सीमित सीटों के चलते “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर प्रवेश दिया जा रहा है। संस्थान में कॉमर्स और साइंस जैसे प्रमुख विषयों में पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध है।
आधुनिक सुविधाओं पर जोर
संस्थान का दावा है कि यहां अनुभवी और प्रशिक्षित शिक्षकों के साथ स्मार्ट क्लासरूम की सुविधा दी जा रही है। साथ ही खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
छात्रों के उज्ज्वल भविष्य का दावा
कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के जरिए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को संवारना उनका मुख्य उद्देश्य है। इसी को ध्यान में रखते हुए आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को अपनाया जा रहा है।
संपर्क और स्थान
इच्छुक अभिभावक और विद्यार्थी कल्याण रोड स्थित गणेश सोसायटी, भिवंडी में स्थित संस्थान से सीधे संपर्क कर सकते हैं। प्रवेश से जुड़ी जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9322225618 जारी किया गया है।
संस्थान ने अभिभावकों से अपील की है कि वे समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि सीमित सीटों का लाभ उठाया जा सके।

