मंदिर जाने को लेकर हुआ विवाद, दो आरोपी गिरफ्तार; सात के खिलाफ केस दर्ज
उल्हासनगर : Ulhasnagar के हड़क माता परिसर में कथित जात पंचायत से जुड़ा एक विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया है। मामला सेंट्रल पुलिस स्टेशन क्षेत्र का बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, वाघेरी समाज के कुछ लोगों और राज राजपूत के परिवार के बीच मंदिर जाने को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि जात पंचायत में परिवार को मंदिर जाने से मना किया गया था। इसके बावजूद परिवार के मंदिर जाने पर विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।
पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। इतना ही नहीं, आरोपियों ने परिवार के कुछ सदस्यों के सिर के बाल काट दिए और चप्पलों की माला पहनाकर इलाके में घुमाया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया।
मामले को लेकर उल्हासनगर के एसीपी Shailesh Kale ने बताया कि इस प्रकरण में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।
घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।
बाइट : शैलेश काले, एसीपी, उल्हासनगर
वीडियो : मारपीट का CCTV फुटेज वायरल

