अब्दुल गनी खान
भिवंडी : निजामपुरा पुलिस ने गले से सोने की चेन छीनकर फरार हुए आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई करीब एक तोला वजनी सोने की चेन भी बरामद कर ली है।
पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में एक व्यक्ति के गले से जबरन सोने की चेन छीनकर आरोपी फरार हो गया था। घटना के बाद निजामपुरा पुलिस ने आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे दबोच लिया।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की, जिसके बाद चोरी की गई सोने की चेन बरामद कर ली गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
स्थानीय नागरिकों ने त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस टीम की सराहना की है। पुलिस का कहना है कि शहर में चेन स्नैचिंग और सड़क अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

