भिवंडी वासियों को ट्रैफिक जाम से मिली मुक्ति.सांसद सुरेश म्हात्रे के हाथों काल्हेर से ताडाली पाइपलाइन कंक्रीट सड़क का लोकार्पण

भिवंडी

अब्दुल गनी खान
भिवंडी –  भिवंडी में काल्हेर से ताडाली पाइपलाइन कंक्रीट सड़क का लोकार्पण रविवार को सांसद सुरेश म्हात्रे के द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर मनसे प्रदेश उपाध्यक्ष डी. के. म्हात्रे, भिवंडी के महापौर नारायण चौधरी, राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरदचंद्र पवार) पार्टी के तालुका अध्यक्ष गणेश गुलवी, गुंदवली ग्राम पंचायत के उपसरपंच सुमित म्हात्रे सहित क्षेत्र के कई पदाधिकारी और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस सड़क के शुरू होने से अंजुर फाटा, काल्हेर से ठाणे की यात्रा करने वाले यात्रियों को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी।
अंजुर फाटा, काल्हेर से ठाणे मार्ग पर गोदामों  की अधिकता और संड़क के संकरे होने के कारण हमेशा भारी ट्रैफिक जाम लगा रहता था। इस जाम में नागरिकों को दो से ढाई घंटे तक फंसे रहना पड़ता था। इसके विकल्प के रूप में काल्हेर से ताडाली के बीच की यह पाइपलाइन सड़क भिवंडी वासियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण थी। हालांकि, पिछले 25 वर्षों से इस सड़क की हालत जर्जर होने के कारण इस मार्ग से यात्रा करते समय वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस सड़क के कंक्रीटीकरण का काम जल्द से जल्द पूरा करने की मांग सांसद सुरेश म्हात्रे उर्फ बाळ्या मामा पिछले कई वर्षों से राज्य सरकार, मुंबई महानगरपालिका और एमएमआरडीए  प्रशासन से लगातार कर रहे थे।

इस सड़क के लिए फंड मंजूर होने के बाद, पूर्व सांसद और तत्कालीन केंद्रीय राज्य मंत्री कपिल पाटिल ने इस सड़क के काम का भूमिपूजन  किया था।  आखिरकार, रविवार को सांसद म्हात्रे ने इस सड़क का उद्घाटन कर इसे यातायात के लिए पूरी तरह खोल दिया।हालांकि आशंका व्यक्त कि जा रही है कि इस सडक पर गोदाम पट्टे कि गाड़ियों का अगर आवागमन शुरू होगा तो इसका भी हाल ख़राब होगा और यहाँ भी ट्रैफ़िक समस्या लोगो को परेशान कर सकती है।


   “इस सड़क के कंक्रीटीकरण के लिए हमने कई वर्षों तक लगातार प्रयास किए। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने केवल श्रेय लेने का काम किया था। इसीलिए अगले ही दिन हमने गोमूत्र छिड़ककर सड़क के काम की (फिर से) शुरुआत की थी। उस समय पूर्व मंत्री ने हमारे सवालों के जवाब नहीं दिए थे, क्योंकि इस सड़क के काम के प्रयासों को लेकर उनके पास कोई जवाब था ही नहीं। अब यह सड़क बनकर तैयार हो चुकी है और इससे भिवंडी वासियों को ट्रैफिक जाम से निश्चित रूप से मुक्ति मिलेगी।”बाल्या मामा सांसद भिवंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *