भिवंडी में स्कूटी पर कोयता लेकर घूम रहे दो युवक गिरफ्तार

भिवंडी

नारपोली पुलिस की गश्त के दौरान हुई कार्रवाई, हथियार बरामद

अब्दुल गनी खान
भिवंडी के नारपोली थाना क्षेत्र में पुलिस गश्त के दौरान स्कूटी पर हथियार लेकर घूम रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लोहे का कोयता बरामद किया है। दोनों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के मुताबिक 25 मई की सुबह करीब 7:30 बजे नारपोली पुलिस की टीम अंजुरफाटा से वलपाड़ा जाने वाले मार्ग पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की स्कूटी (MH-04-LC-0871) पर सवार दो युवक संदिग्ध हालत में दिखाई दिए।

पुलिस ने जब स्कूटी रोककर तलाशी ली तो पीछे बैठे युवक पिंकेश हनुमान पाटील (28) के पास से लोहे का कोयता बरामद हुआ। आरोपी गुंदवली गांव का रहने वाला बताया गया है। वहीं स्कूटी चला रहे धिरेन दुर्गा माजी (26) को भी हिरासत में लिया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से करीब 500 रुपये कीमत का कोयता जब्त किया गया है। दोनों आरोपी सार्वजनिक स्थान पर हथियार लेकर घूम रहे थे, जो ठाणे पुलिस आयुक्त द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन माना गया।

नारपोली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धारा 4 और 25 तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 37(1) और 135 के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच पुलिस हवलदार हुंडेकरी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *