जब कत्ल से पहले भैंसा हुआ बेकाबू,जमकर मचाया उत्पात,कइयों को किया घायल,वीडियो वायरल

भिवंडी



विशेष संवाददाता

भिवंडी शहर में मंगलवार की रात उस समय अफरा तफरी मचा गया जब कुर्बानी के लिए लाकर खूंटे से बांधा गया एक भैंसा आधी रात के करीब रस्सी तुड़ाकर जान बचाने इधर-उधर बेकाबू होकर दौड़ने भागने लगा।इस दौरान उसने कई लोगों पर हमलाकर उन्हें घायल भी किया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।


       मुस्लिम बहुल भिवंडी शहर में मुस्लिम भाइयों के पवित्र त्योहार ईद-उल-अजहा यानी बकरीद के मद्देनजर बड़े पैमाने पर बकरों के साथ-साथ भैंसों की भी कुर्बानी दी जा रही है। इसी बीच स्थानीय औचित पाड़ा इलाके में एक व्यक्ति कुर्बानी के लिए भैंसा लाकर बांध कर रखा था।मंगलवार की रात कुर्बानी से एक दिन पहले ही भैंसे ने रस्सी तोड़ लिया और फरार हो गया।उक्त भैंसा औचितपाड़ा से भागने लगा जो बंजारपट्टी इलाके से होते हुए कई किमी दूर तक भागने के बाद छत्रपति शिवाजी महाराज चौक इलाके में पहुंच गया।जहां पर भैंसे के मालिक ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी उसे काबू में कर पकड़ लिया।इस दौरान भैंसे ने अपने मालिक सहित रस्ते में कई लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। वीडियो में दिख रहा है कि भैंसे ने अपने मालिक को पैरों तले रौंद दिया।साथ ही कइयों को मार कर घायल कर दिया।राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई बड़ी जनहानि या आर्थिक नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, भिवंडी के लिए ऐसी घटनाएं नई नहीं हैं; इससे पहले भी बकरीद के दौरान कुर्बानी के लिए लाए गए भैंसों द्वारा उत्पाद मचाने और कई लोगों को घायल करने के मामले सामने आ चुके हैं।यह घटना शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।हालांकि अभी तक इस मामले में भैंसा लाने वाले उसके मालिक पर कोई केस नहीं दर्ज हुआ है।जिसे लेकर लोगों में आश्चर्य व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *