महापोली में फार्महाउस के भीतर रखे परफ्यूम के स्टॉक में लगी भीषण आग

भिवंडी

विशेष संवाददाता

भिवंडी-वाड़ा रोड पर स्थित महापोली गांव के काजू बांदल पाडा के नाजीर फार्महाउस में स्थित परफ्यूम  गोदाम में सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे
भीषण आग लग गई। गोदाम में भारी मात्रा में परफ्यूम जमा करके रखा गया था, जिसके कारण आग ने विकराल रूप ले लिया और आग के कारण कई  विस्फोट भी हुए।जिसके कारण इलाके में अफरा तफरी मच गई।स्थानीय लोगों ने आग की विकलता को देखते हुए तत्काल इसकी सूचना भिवंडी अग्निशमन दल को दी। घटना की सूचना मिलते ही भिवंडी दमकल विभाग  की दो गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गई और तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

लेकिन ऐस दौरान बड़े पैमाने पर रखा परफ्यूम जल गया।राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। घटना के समय गणेशपुरी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कमलेश बच्छाव भी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद थे।समाचार लिखने तक आग लगने के सही कारण का पता नहीं चल सकर है।लेकिन आशंका व्यक्त की जा रही है कि आग शार्ट शर्किट के कारण लगी होगी।फिलहाल इस घटना व बढ़ते आगजनी से क्षेत्र में हड़कंप मच अगय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *