भिवंडी में मनोज गगे के जन्मदिन पर शिवसेना का भव्य आयोजन, अजय नगर में जुटे पदाधिकारी व कार्यकर्ता

भिवंडी

अब्दुल गनी खान
भिवंडी: शिवसेना भिवंडी शहर जिला शाखा की ओर से अजय नगर में मनोज गगे का जन्मदिन शुक्रवार (05/06/2026) को बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से लेकर बड़ी संख्या में शिवसैनिक, महिला आघाड़ी, युवा सेना, व्यापारी सेना, कामगार सेना और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने मनोज गगे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके सामाजिक एवं संगठनात्मक योगदान की सराहना की। आयोजन स्थल पर पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर शिवसेना के जिला सचिव राजाभाऊ पुण्यार्थी, निलेश आळशी, अरुणजी पाटील, मोहनदादा वल्लाल, वैशालीताई मेस्त्री, नगरसेवक/नगरसेविकाएं, नितेश दांडेकर सहित कई प्रमुख पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए और मनोज गगे को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में गजेंद्र गुळवी, नेहा नवीन काटवले, निलेश आळशी (नगरसेवक), शांताराम गायकवाड, शांताराम जाधव, मनिष गीरी, संगीता जोशी, मुजम्मील खान, नौशेबा अंसारी, गणेश मोरे, सुरज ठाकुर, दिलीप कोंडलेकर, मोकीम अंसारी, मधुकर जाधव, व्यंकटेश कर्ली, संतोष वेमुला, हर्षल राऊत, भरत गोगावले, अजय तेजे, गणेश घोसके, विजय कुंभार, सुयोग घैसास, नरेश शिवदे, कल्पना पुजारी, अनुष्का गुप्ता, सरीता मांजरेकर, इस्माईल तोडगे, नफीस अंसारी, मयूर कदम सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा महिला आघाड़ी, युवा सेना, व्यापारी संघटना, कामगार सेना, उत्तर भारतीय सेना और अल्पसंख्यांक सेना के पदाधिकारियों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के अंत में मनोज गगे ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। समारोह का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *