अकलोली में तानसा नदी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत,परिवार में फैला मातम

भिवंडी

भिवंडी तालुका के वज्रेश्वरी इलाके के अकलोली में तानसा नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई।दोनों बच्चे रविवार की छुट्टी मनाने परिवार के साथ घूमने आए थे।बच्चों को नदी की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाया और वे डूब गए।इस घटना के बाद परिजनों में मातम पसर गया है।     

            पुलिस के अनुसार विरार इलाके के निवासी रिक्शा चालक राम बच्चन चौहान अपनी पत्नी, दो बेटों और एक छोटी बेटी के साथ रविवार को वज्रेश्वरी घूमने आए थे। अकलोली के गर्म पानी के कुंड में नहाने के बाद परिवार तानसा नदी के पास गया। दोनों बच्चे नदी में थोड़ा अंदर चले गए, लेकिन पानी गहरा और बहाव तेज होने से उन्हें अंदाजा नहीं लगा और पानी के तेज बहाव के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया और दोनों डूब गए।उस वक्त मां कुछ खाने का सामान लेने गई थी, जबकि पिता रिक्शा साफ कर रहे थे। कुछ देर बाद बच्चे दिखाई नहीं दिए तो परिवार ने शोर मचाया। स्थानीय युवकों ने तुरंत नदी में तलाश शुरू की। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों बच्चे का शव नहाने की जगह से कुछ दूरी पर मिले, लेकिन नाक-मुंह में पानी चले जाने से अरुण राम बच्चन चौहान (13) और आयुष राम बच्चन चौहान (10) की मौत हो चुकी थी।सूचना मिलते ही गणेशपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।एक साथ दो मासूमों की मौत से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।साथ ही इस हादसे से अकलोली और वज्रेश्वरी इलाके में शोक की लहर है। गणेशपुरी पुलिस आकस्मीिक मामले की आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *