भिवंडी में काम पर जाने निकला 40 वर्षीय व्यक्ति लापता, अपहरण का मामला दर्ज

भिवंडी

अंजूरफाटा के चर्नीपाड़ा स्थित कुणाल अपार्टमेंट का निवासी 12 अक्टूबर से लापता, नारपोली पुलिस अज्ञात व्यक्ति की तलाश में जुटी

आदिल नोमानी
भिवंडी। ठाणे जिले के भिवंडी में काम पर जाने की बात कहकर घर से निकले 40 वर्षीय व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर नारपोली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 140(3) के तहत अपहरण का मामला दर्ज किया है।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, लापता व्यक्ति की पहचान चेतन सेवक शिंदे (40) के रूप में हुई है। वह भिवंडी के अंजूरफाटा स्थित चर्नीपाड़ा के कुणाल अपार्टमेंट में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके पिता सेवक हरी शिंदे (63) ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा।
शिकायत के मुताबिक, चेतन शिंदे के 12 अक्टूबर 2026 की सुबह 8 बजे से 15 अक्टूबर की शाम 4 बजे के बीच लापता होने की जानकारी सामने आई। परिजनों को आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने अज्ञात कारणों से उनका अपहरण कर लिया है।

       नारपोली पुलिस ने शुरू की जांच

इस मामले में 15 अक्टूबर 2026 को रात 8:07 बजे नारपोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक शंकर हंगरगे कर रहे हैं। पुलिस लापता व्यक्ति का पता लगाने और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *