मिशन 2027: अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा में बंपर जॉइनिंग, कई दिग्गज नेताओं ने थामा पार्टी का दामन

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश संवाददाता
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी में विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े कई नेताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं और उनके समर्थकों की बड़ी संख्या नजर आई।

पीलीभीत से पूर्व विधायक हेमराज वर्मा और पूर्व मंत्री रतनलाल अहिरवार समेत कई प्रमुख नेताओं ने सपा का दामन थामा। पार्टी नेतृत्व की ओर से इसे आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संगठन के विस्तार और सामाजिक आधार को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

       कई वर्गों को साधने की कोशिश

सपा में शामिल होने वालों में नीतू मिश्रा, राम अवतार सैनी, श्याम नारायण कोरी, महेश कनौजिया और रोहित रतन समेत कई नेता शामिल रहे। अलग-अलग सामाजिक वर्गों से जुड़े इन नेताओं के पार्टी में आने से सपा अपने सामाजिक समीकरण को और मजबूत करने की कोशिश करती नजर आई।

इसके अलावा उमा नेगी मौर्य, अभिनव शुक्ला, कमलेश चौरसिया और सुनील कनौजिया समेत बड़ी संख्या में उनके समर्थकों ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। सपा नेतृत्व का जोर संगठन के विस्तार के साथ-साथ जमीनी स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर है।

मिशन 2027 के लिए संगठन विस्तार पर जोर

2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए समाजवादी पार्टी लगातार संगठन को मजबूत करने और विभिन्न वर्गों के प्रभावशाली नेताओं को अपने साथ जोड़ने की रणनीति पर काम कर रही है। नेताओं की इस जॉइनिंग को भी इसी रणनीति की कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही सागर कसाना का सम्मान

प्रेस वार्ता के दौरान अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही सागर कसाना को विशेष रूप से सम्मानित किया। खेल और साहसिक क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाले सागर कसाना के सम्मान को कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण माना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *