सीतापुर: पति दिन में ड्यूटी पर, प्रेमी रात में… महिला ने थाने में बताया साथ रहने का ‘शेड्यूल’, दरोगा भी रह गए हैरान

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश संवाददाता
सीतापुर के महमूदाबाद कोतवाली में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसे सुनकर पुलिसकर्मी भी कुछ देर के लिए हैरान रह गए। यहां एक महिला अपने पति और कथित प्रेमी के साथ थाने पहुंची और तीनों के एक साथ रहने की इच्छा जताई। महिला ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह पति और प्रेमी, दोनों के साथ रहना चाहती है, लेकिन उसके ससुर और दो ननदें इसके लिए तैयार नहीं हैं।

मामले में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात महिला का बताया हुआ ‘ड्यूटी शेड्यूल’ था। महिला के मुताबिक, उसका पति दिन में ड्यूटी पर जाएगा, उस दौरान प्रेमी उसके साथ रहेगा। वहीं, जब प्रेमी रात में ड्यूटी पर जाएगा तो पति उसके साथ रहेगा।

महिला की बात सुनकर थाने में मौजूद पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि तीनों ने अपनी इच्छा से साथ रहने की बात पुलिस के सामने रखी और परिवार के विरोध की शिकायत की।

मामला सामने आने के बाद दरोगा ने भी हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि करीब 10 साल की नौकरी के दौरान इस तरह का मामला पहली बार उनके सामने आया है।

फिलहाल पुलिस ने मामले को समझने और सभी पक्षों की बात सुनने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *