बिना लाइसेंस बेचने के लिए रखा था स्टॉक, NDPS और ड्रग्स एक्ट में केस
विशेष संवाददाता
भिवंडी के सोमानगर इलाके में पुलिस ने नशीली कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद कर एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 1.44 लाख रुपये की सिरप की बोतलें मिली हैं।पकड़े गए आरोपी की पहचान अकबर आदम शाह (35) के रूप में हुई है। वह अजमेर नगर, नारपोली का रहने वाला है।

पुलिस के मुताबिक, 17 सितंबर को दोपहर 1:15 बजे स्कॉलर स्कूल के पास सोनीबाई कंपाउंड की गली में पुलिस गश्त के दौरान अकबर संदिग्ध हालत में मिला। तलाशी में उसके पास नशीली सिरप की बड़ी संख्या में बोतलें बरामद हुईं।पुलिस का आरोप है कि वह बिना डॉक्टर की पर्ची और बिना लाइसेंस के इसे बेचने की फिराक में था। बरामद माल की कीमत 1,44,990 रुपये आंकी गई है।भोईवाड़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 123, 275, 278 के साथ ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट और NDPS एक्ट की धारा 8(c) व 21(c) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अब सप्लाई चेन की जांच कर रही है।

