(भगवानदास विश्वकर्मा भिवंडी)
भिवंडी: राहनाल में पुलिस चेकिंग का झांसा देकर बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने 54 वर्षीय व्यक्ति से करीब 50,500 रुपये के सोने की चेन और अंगूठी ठग ली। घटना 26 सितंबर को एचपी पेट्रोल पंप के पास हुई। आरोपियों ने चेकिंग का डर दिखाकर गहने निकलवाए और असली गहनों की जगह नकली गहने थमा दिए। नारपोली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) व 3(5) के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक योगेश सानप कर रहे हैं।

