संवाददाता (बिजनौर)
बिजनौर: कोतवाली देहात क्षेत्र के रहमापुर गांव निवासी धनंजय कुमार अपनी गर्भवती पत्नी राधा को डिलीवरी के लिए पित्तनहेड़ी-नहटौर रोड स्थित नवजीवन हॉस्पिटल ले गए थे। परिजनों के मुताबिक, इलाज के दौरान राधा की मौत हो गई। उनका आरोप है कि डॉक्टर ने गलत इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत बताकर उसे बिजनौर रेफर किया गया था। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। हालांकि, महिला की मौत की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

