अब्दुल गनी खान
भिवंडी: जितिया व्रत के अवसर पर भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा, भिवंडी शहर की ओर से लगातार चौथे वर्ष शनिवार को कामतघर स्थित गणपति विसर्जन घाट, मंगल भवन के समीप सांस्कृतिक एवं भजन-कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का आयोजन भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा, भिवंडी शहर जिलाध्यक्ष मंगेश लालमनी यादव के नेतृत्व में किया गया। शाम 4 से 6 बजे तक चले कार्यक्रम में भजन-कीर्तन के साथ रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नगरसेवक संतोष शेट्टी ने कहा कि वराल देवी माता उनकी कुलदेवी हैं। उन्होंने कहा कि जितिया के अवसर पर माताएं अपने बच्चों की सुरक्षा और सुख-समृद्धि की कामना के लिए व्रत रखती हैं। उन्होंने माता से सभी की मनोकामनाएं पूरी करने की प्रार्थना की।

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं अधिवक्ता हर्षल पाटील ने कार्यक्रम के आयोजक मंगेश लालमनी यादव को शुभकामनाएं दीं। वरिष्ठ नगरसेवक निलेश चौधरी ने कहा कि उत्तर भारतीय और बिहारी समाज पिछले 25 वर्षों से उनके साथ जुड़ा हुआ है, जिसे वे कभी नहीं भूल सकते।
इस दौरान विशाल पठारे, चिराग गुप्ता, मनोज यादव, राजेंद्र यादव समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों की उपस्थिति रही।

