जोनल वुशु प्रतियोगिता में रईस जूनियर कॉलेज की छात्राओं की सफलता

भिवंडी

अब्दुल गनी खान
भिवंडी: अस्मिता खेलो इंडिया के तहत शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 को मुंबई के केईएस श्री वित्थलदास एच सांगहवी जूनियर कॉलेज,कांदिवली वेस्ट में जोनल वुशु प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें मुंबई डिवीजन के विभिन्न कॉलेजों की करीब 400 छात्राओं ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में रईस हाईस्कूल एंड जूनियर कॉलेज, भिवंडी की चार छात्राओं ने हिस्सा लिया। 45 किलोग्राम भार वर्ग में खान रुखसार रिजवान ने तथा 55 किलोग्राम भार वर्ग में शाह ताबीन इरशाद ने कांस्य पदक हासिल कर के संसथा का नाम रोशन किया। दोनों छात्राओं का राज्यस्तरीय वुशु प्रतियोगिता के लिए चयन भी हुआ।
इस सफलता में प्रशिक्षक जाकिर अंसारी,मुसय्यब मोमिन और इकरा शेख का विशेष योगदान रहा। छात्राओं की इस उल्लेखनीय सफलता पर के.एम.ई. सोसायटी के अध्यक्ष अल्माज फकीह, सचिव दानियाल काज़ी, कोषाध्यक्ष फहद बुबेरे, स्पोर्ट्स चेयरमैन दानिश मदू,स्कूल के चेयरमैन यासर तातली,प्रधानाचार्य ज़िया-उर-रहमान अंसारी तथा शिक्षकों ने सफल छात्राओं और प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *