भिवंडी। भिवंडी के रहने वाले हिमांशु विनोद गुप्ता पिछले 11 दिनों से दुबई में लापता हैं। परिजनों के मुताबिक दुबई जाने के बाद से उनका संपर्क टूट गया है।
परिवार ने इस संबंध में दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास (Indian Consulate) और MADAD पोर्टल पर शिकायत दर्ज की है। मामले को लेकर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कपिल पाटिल द्वारा भी वाणिज्य दूतावास को पत्र लिखकर जल्द पता लगाने की मांग की गई है।

परिजनों ने बताया कि दुबई पुलिस द्वारा तलाश जारी है, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
यदि किसी को हिमांशु के बारे में कोई जानकारी मिले तो परिवार से संपर्क करें।
भाई आरीयन गुप्ता ने बताया कि टूरिस्ट वीज़ा पर गये थे लेकिन वहां नोकरी करने लगे, फिर संपर्क टूट गया,इस मामले को लेकर समाज सेवक विनोद त्रिपाठी ने पुर्व केंद्रीय मंत्री कपिल पाटील से संपर्क किया,
रायल गोल्ड टूरिज्म से टूर वीजे पर गये थे लेकिन अब ना हेमांशु विनोद गुप्ता से संपर्क हो रहा है और ना ही रायल गोल्ड टूरिज्म से, परिवार के लोग काफी दुखी हैं।
गुप्ता परिवार ने राज्य सरकार और केंद्र सरकार से सहयोग करने की गोहार लगा रही है

