मनपा की जलवाहिनी से अवैध कनेक्शन लेकर सर्विस सेंटर में पानी इस्तेमाल

भिवंडी

40 हजार का किया नुकसान; शांतीनगर पुलिस मामला दर्जकर कर रही जांच

विशेष संवाददाता| भिवंडी

भिवंडी में महानगरपालिका की अधिकृत जलवाहिनी से कथित तौर पर अवैध नल कनेक्शन लेकर पानी का इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। नागांव के अवचितपाड़ा स्थित एक सर्विस सेंटर के लिए बिना अनुमति जल कनेक्शन लेने और इससे मनपा को करीब 40 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस के अनुसार, कोवंडपाड़ा निवासी विराज मनोहर भोईर (42) की शिकायत पर इक्रम मोहम्मद मोबीन अंसारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि आरोपी ने संपत्ति क्रमांक 1139/0 पर स्थित अपने सर्विस सेंटर के लिए मनपा की अधिकृत जलवाहिनी से बिना पूर्व अनुमति अवैध कनेक्शन लिया था।इस संबंध में 3 नवंबर को शांतीनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 324(4), 326(क) और 303(2) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक आनंद राठोड कर रहे हैं। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *