इंसाफ रैली में विपक्ष के नेता का दावा, कहा- नरेंद्र मोदी को नियंत्रित करते हैं डोनाल्ड ट्रंप
नई दिल्ली: कांग्रेस की ‘इंसाफ रैली’ में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने दावा किया कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके सामने बैठाया जाए, तो वह पांच मिनट में साबित कर देंगे कि मोदी देशद्रोही हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नरेंद्र मोदी को नियंत्रित करते हैं।

रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “आप नरेंद्र मोदी को मेरे सामने बैठाओ। मैं शुरू करूंगा और आपको गारंटी देता हूं कि पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि नरेंद्र मोदी देशद्रोही हैं। नरेंद्र मोदी को कंट्रोल डोनाल्ड ट्रंप करता है।”
राहुल गांधी के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। उनके भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

