ओसवालवाड़ी में बनेगा ज्येष्ठ नागरिक कट्टा, सुमित म्हात्रे के हाथों भूमिपूजन संपन्न

भिवंडी

सांसद सुरेश (बाल्यामामा) म्हात्रे के निधि से साकार होगा प्रकल्प, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा मनोरंजन और संवाद का स्थान


भिवंडी के वार्ड क्रमांक 21 स्थित ओसवालवाड़ी में वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘ज्येष्ठ नागरिक कट्टा’ विकसित किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण विकास कार्य का भूमिपूजन समारोह युवा नेता सुमित दादा म्हात्रे की उपस्थिति और शुभहस्ते उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस पहल से क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों को बैठने, आपस में बातचीत करने और समय बिताने के लिए एक सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा।

यह परियोजना सांसद सुरेश (बाल्यामामा) गोपीनाथ म्हात्रे के सांसद निधि से साकार की जा रही है। इसका उद्देश्य क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों को एक ऐसी जगह उपलब्ध कराना है, जहां वे अपने सुख-दुख साझा कर सकें और सामाजिक मेलजोल के साथ समय बिता सकें।

इस अवसर पर स्थानीय गणमान्य व्यक्ति, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्र के बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। स्थानीय नागरिकों की सुविधाओं और क्षेत्र के विकास के लिए सांसद निधि उपलब्ध कराने पर सांसद सुरेश म्हात्रे के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *