घरेलू विवाद के चलते पत्नी ने सोते हुए पति पर डाला गर्म तेल ।।
भिवंडी ।। पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद के चलते पत्नी ने सोते समय पति के शरीर पर गर्म तेल डालकर उसे घायल कर दिया।पुलिस के अनुसार रहमान अख्तर अली अंसारी और सिरिन रहमान अंसारी पति-पत्नी हैं। ये दोनों शहर के गायत्री नगर इलाके में रहते हैं। इन दोनों के बीच पिछले कुछ दिनों से किराया का घर छोड़ने को लेकर विवाद चल रहा था। उनके बीच लगातार झगड़ा होता रहता था। और उसी गुस्से को दिल में दबाए पत्नी सिरिन ने घर में सोए हुए अपने पति रहमान अंसारी पर चूल्हे पर गर्म तेल करके उसपर छिड़क दिया। वहीं चूल्हे पर गर्म किया गया तेल पति के शरीर पर गिरने से उसका चेहरा, पीठ और पेट जल गया है। पति रहमान की शिकायत के आधार पर शांतिनगर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्यायिक संहिता की धारा 118 (2) के तहत पत्नी सिरिन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार रहमान अख्तर अली अंसारी और सिरिन रहमान अंसारी पति-पत्नी हैं। ये दोनों शहर के गायत्री नगर इलाके में रहते हैं। इन दोनों के बीच पिछले कुछ दिनों से किराया का घर छोड़ने को लेकर विवाद चल रहा था। उनके बीच लगातार झगड़ा होता रहता था। और उसी गुस्से को दिल में दबाए पत्नी सिरिन ने घर में सोए हुए अपने पति रहमान अंसारी पर चूल्हे पर गर्म तेल करके उसपर छिड़क दिया। वहीं चूल्हे पर गर्म किया गया तेल पति के शरीर पर गिरने से उसका चेहरा, पीठ और पेट जल गया है। पति रहमान की शिकायत के आधार पर शांतिनगर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्यायिक संहिता की धारा 118 (2) के तहत पत्नी सिरिन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।