उपमुख्यमंत्री अजित पवार की बढ़ी सुरक्षा
गुपतचर विभाग ने बताया जान का खतरा।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एंव NCP के अजित पवार को जान का खतरा होने की जानकारी सामने आई है। इसको देखते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए लोगों का ध्यान अपने ओर आकर्षित करने के लिए एनसीपी (अजित पवार) ने जन सम्मान यात्रा निकाली है। उनकी यात्रा मालेगांव, धुले और जलगांव से आगे बढ़ रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुप्तचर विभाग ने अजित पवार के जान को खतरा होने की सुचना दी है। इसके मद्देनजर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री की सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश दिए है। सुचना मिलने के बाद महाराष्ट्र पुलिस विभाग अलर्ट मोड़ पर है और अजित पवार की सुरक्षा में बढ़ोतरी की गई है।

लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद अजित पवार सतर्क हो गए है। विधानसभा में इस नतीजे से बचने के लिए और लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए उन्होंने महाराष्ट्र में जन सम्मान यात्रा निकाली है। यह यात्रा डिंडोरी से शुरू हुई।
अजित पवार इस जन सम्मान यात्रा के जरिए जिलावार दौरा कर रहे है। इसी यात्रा के दौरान उनकी जान को खतरा होने की जानकारी पुलिस को मिली है। गुप्तचर विभाग से सुचना मिलने के बाद पुलिस ने अजित पवार की सुरक्षा बढ़ा दी है।
