चंद्रमा पर मानव के उतरने की तैयारी पूरी, भारत जल्द स्थापित करेगा स्पेस स्टेशन

देश

चंद्रमा पर मानव के उतरने की तैयारी पूरी, भारत जल्द स्थापित करेगा स्पेस स्टेशन

रिपब्लिक रिपोर्ट हिंदी

नई दिल्ली। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो भारत 2035 तक अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करेगा। वहीं, 2040 तक चंद्रमा पर मानव उतारकर इतिहास रचेगा। यह बातें केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहीं।

10 सालों में अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था पांच गुना तक बढ़ेगी

राज्य मंत्री ने कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र से संबंधित केंद्रीय बजट 2024-25 में की गई घोषणाएं भविष्य को देखते हुए बनाई गई है। उन्होंने 2025 की दूसरी छमाही तक एक भारतीय एस्ट्रोनॉट को अंतरिक्ष में भेजने और 2040 तक चंद्रमा पर पहला भारतीय उतारने की महत्वाकांक्षी योजना की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *