100 महिलाओं को बुर्क़ा बांटकर मनाया जन्मदिन।

भिवंडी

भिवंडी के विभिन्न क्षेत्रों में कटे केक फुटे पटाखे

रिपब्लिक रिपोर्ट भिवंडी

भिवंडी शहर के प्रसिद्ध समाज सेवक व सेठ के नाम से प्रसिद्ध समीर सैय्यद उर्फ समीर शेठ ने लगभग 100 महिलाओं में बुर्क़ा (नकाब) बांटकर अपना जन्मदिन मनाया। गैबीनगर में हुए जन्मदिन के जश्न में समर्थकों द्वारा भारी आतिशबाज़ी की गई। वही पर शहर के नुक्कड़ चौराहों पर बड़े बड़े पोस्टर व बैनर लगाकर लोगों ने जन्मदिन की मुबारकबाद दी।

इस अवसर पर समाज सेवक व उद्योगपति हेमंत गुलवी,योगेश जुकर,अम्बादास गायकवाड़,राजेश कदम,किरन गायकवाड़,शिरीष फड़तरे,नितेश पाटिल,रय्यान खान, इब्राहिम मोमिन,व कई नगर सेवकों सहित सैकड़ों लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ,साल देकर जन्मदिन की बधाई दी।

समीर शेठ ने कहा कि इस्लामी संस्कृति में महिलाओं का बाहरी परिधान बुर्का है। विशेषकर इसका उपयोग पर्दे के रूप में होता है। आज देश की हालत नाजुक है। महिलाओं पर आऐ दिन अत्याचार हो रहे हैं। इसको मद्देनजर रखते हुए आज बुर्का का वितरण किया गया। इससे बुरे नजर से बचा जा सकता है।

पत्रकारों द्वारा चुनाव लड़ने के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि भारत के संविधान में हर भारत का नागरिक चुनाव लड़ सकता है अगर नागरिकों ने मांग की तों भिवंडी पूर्व विधानसभा से चुनाव लड़कर समाज सेवा करूगा।‌हालांकि इस जन्मदिन के जश्न के बाद कई पूर्व व भावी विधायकों में समीर सेठ के नाम से खलबली मची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *