भिवंडी के खिलाड़ियों ने जीता पदक
Abdul Gani Khan
भिवंडी -भिवंडी के ब्रेव यूथ मार्शल आर्ट एसोसिएशन के कराटे खिलाड़ियों ने हालही में हुए JSKF इंटरनेशनल कराटे-डू चैंपियनशिप 2025 स्पर्धा की स्पर्धा में उत्कर्ष प्रदर्शन करके स्वर्ण और रजत पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया।
बता दे की जापान शोटोकन कार्टे-डो फेडरेशन के अध्यक्ष जितेंद्र कोरी और उनके पदाधिकारी द्वारा इंटरनेशनल कराटे-डू द्वारा बंदीस्त क्रीड़ागृह हॉल घर्डा सर्कल में स्पर्धा का आयोजन किया गया था जहा पर अलग अलग राज्यों से सैकड़ो खिलाड़ियों ने सहभाग लिया था तो वही पर भिवंडी के ब्रेव यूथ मार्शल आर्ट एसोसिएशन के अर्णव अशोक गडाडे,तरूण शिवकुमार गुप्ता,समृद्धि सुभाष कांडेकर, ज्ञानेश्वरी सचिन शेलके,अजय नामदेव राठौड़,किशन यादव इन खिलाड़ियों ने क़ाता कुमीते में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण और रजत पदक हासिल कर अपना और अपने शहर का नाम रोशन किया.इस अवसर पर ब्रेव यूथ मार्शल आर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष ग्रैंड मास्टर राजाराम एल देवसानी, सचिव मास्टर अशोक एल देवसानी ने अपने खिलाड़ियों को शुभकामनायें दि।
