अब्दुल गनी खान
भिवंडी के समदनगर इलाके से एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। लड़की की मां ने भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
घटना 26 मार्च 2025 सुबह 7 बजे की है, जब लड़की ने कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटी। परिवार ने उसकी तलाश आसपास के इलाके, कॉलेज और रिश्तेदारों के यहां की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।शिकायतकर्ता को संदेह है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक सुरेश ढोले कर रहे हैं।
