अब्दुल गनी खान
भिवंडी के गैबीनगर मार्ग पर स्थित भारत कंपाउंड के पास 28 अप्रैल 2025 की रात करीब लगभग पौने बारह बजे पुलिस ने नकली भारतीय करेंसी के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान शाहीद अक्तर अब्दुल हफिस अंसारी (निवासी मालेगांव, नाशिक) के रूप में हुई है, जिसके कब्जे से ₹54,630 की नकली भारतीय मुद्रा बरामद की गई।
यह आरोपी फरार शाहीद शेख से नकली नोट हासिल कर उन्हें अवैध रूप से रखे हुए पाया गया। शांतीनगर पुलिस ने आरोपी को रात लगभग तीन बजे गिरफ्तार किया और भारतीय दंड संहिता की धारा 180 व 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक सुरेश चोपडे द्वारा की जा रही है।