भिवंडी में  डांस बार पर पुलिस का छापा, 24 बार बालाओं और सिंगर समेत 65 पर केस

भिवंडी

माऊली ऑर्केस्ट्रा बार में रात 2 बजे कार्रवाई; 34 ग्राहकों को शराब परोसने और अश्लीलता का आरोप

विशेष संवाददाता | भिवंडी

भिवंडी के वलगांव इलाके में देर रात तक संचालित हो रहे माऊली ऑर्केस्ट्रा बार एंड रेस्टोरेंट पर नारपोली पुलिस ने बुधवार देर रात करीब 2 बजे छापेमारी की। इस कार्रवाई में 16 बार बालाओं और 8 महिला सिंगरों समेत कुल 65 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके के ऑर्केस्ट्रा बार संचालकों में हड़कंप मच गया है।


          पुलिस के अनुसार, बार में निर्धारित नियमों का उल्लंघन कर देर रात तक गतिविधियां संचालित किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद नारपोली पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा। जांच के दौरान बार में 16 महिला बार बालाएं और 8 महिला सिंगर मौजूद मिलीं।आरोप है कि बार में मौजूद महिलाएं 34 ग्राहकों के पास जाकर उन्हें शराब परोस रही थीं और कथित तौर पर अश्लील हावभाव कर रही थीं। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों की गतिविधियों की जांच के बाद बार मैनेजर प्रवीण पुजारी सहित कुल 65 लोगों के खिलाफ नारपोली पुलिस स्टेशन में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
देर रात तक बार संचालन और नियमों के उल्लंघन के आरोप में हुई इस कार्रवाई से शहर के ऑर्केस्ट्रा बारों की कार्यप्रणाली एक बार फिर चर्चा में आ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *