भिवंडी में गद्दे की फैक्ट्री में भीषण आग; पूरी फैक्ट्री जलकर खाक, लाखों का नुकसान, दो घंटे बाद आग पर काबू

भिवंडी

भिवंडी – भिवंडी शहर के ईदगाह रोड इलाके स्थित फकी कंपाउंड में मंगलवार शाम गद्दे की एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने की घटना हुई। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में रुई, गद्दे बनाने का कच्चा माल, कपड़ा और तैयार गद्दों का स्टॉक होने के कारण आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते पूरी गद्दा फैक्ट्री आग की चपेट में आ गई।
अचानक लगी इस आग से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही भिवंडी दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने का सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन प्राथमिक अनुमान के तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग की वजह माना जा रहा है। इस आग में गद्दा फैक्ट्री का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है, हालांकि गनीमत रही कि इसमें कोई जनहानि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *