एस एस सी बोर्ड परीक्षा में स्वामी विवेकानंद इंग्लिश हाई स्कूल की शानदार सफलता

भिवंडी

अब्दुल गनी खान
  भिवंडी –  जब यकीन, मेहनत और दुआ एक साथ हो, तो सफलता खुद रास्ता बना लेती है| स्वामी विवेकानंद इंग्लिश हाई स्कूल अण्ड जूनियर कालेज भिवंडी ने एक बार फिर अपनी उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा, मागदर्शन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के संकल्प को सिद्ध कर दिखाया है|

एस एस सी बोर्ड द्वारा मंगलवार को 13 मई को एस एस सी बोर्ड परीक्षा का आँनलाईन परिणाम घोषित अनुसार स्वामी विवेकानंद इंग्लिश हाई स्कूल परिणाम 96.20 प्रतिशत रहा| इस वर्ष कुल142 छात्र सम्मिलित हुए जिनमे से 137 छात्र सफल हुए| स्वामी विवेकानंद हिंदी हाई स्कूल का परिणाम 95 प्रतिशत रहा कुल 34 छात्र सम्मिलित हुए जिनमे से 32 सफल रहे| इंग्लिश हाई स्कूल में प्रथम स्थान पर शेख झिनत जाबेद हुसैन 95.80% प्रतिशत ,दुसरे स्थान पर शेख जोया निसार 95.40/%, शेख मोहम्मद रेहान मोहम्मद अली 92.60% प्रतिशत अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहा , चौथे स्थान पर डोडामणि धनश्री92.40%, गणात्रा स्मिथ चेतन 92%,पांचवे स्थान पर रहे| खान अप्सीन अमिरूल्ला 90.40%, पाल रौनक 88.80% सय्यद आफिया बानो रईस अहमद 88.80%, अन्सारी झिनत बानो मोह. हमीद 86.80% , पाल कौशल शिवविलास 85.40% प्रतिशत अंक पाकर स्कूल का नाम रोशन किया|
        हिंदी हाई स्कूल में गौतम अजय बसदेव 83.40% प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान पर रहा
    इंग्लिश हाई स्कूल में शेख झिनत जाबेद हुसैन ने इंग्लिश विषय में 96 समाजशास्त्र में 98 मराठी विषय में 94, हिंदी विषय में 94 अंक प्राप्त किए सायंस विषय में शेख जोया को 98 अंक प्राप्त हुए शेख मोहम्मद रेहान मोहम्मद अली को गणित विषय में 95 अंक मिले|

      इसके अलावा हमारे छात्रो ने अन्य विषयो में भी सराहनीय सफलता प्राप्त की है इस शानदार सफलता पर निशांत एज्युकेशनल अँन्ड वेल्फेअर सोसायटी सभी पदाधिकारी सदस्य गण , संस्था अध्यक्ष नारायण जे. भोईर,संस्था सचिव रामनाथ जे. गुप्ता तथा प्रधानाचार्य एल. यु.पाल , मुख्याध्यापिका आंबवडे सीमा इन मान्यवरोने सफल छात्रो तथा शिक्षको को बधाई दी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *