भिवंडी के शानदार मार्केट स्थित कार्यालय में केक खिलाकर और पुष्पगुच्छ व शॉल भेंट कर दी गई शुभकामनाएं
अब्दुल गनी खान
भिवंडी। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (MPCC) के सदस्य एवं धुलिया के प्रभारी जावेद फारुकी के जन्मदिन के अवसर पर भिवंडी में उत्साह का माहौल देखने को मिला। शहर के शानदार मार्केट स्थित उनके कार्यालय पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

इस मौके पर जावेद फारुकी को केक खिलाकर तथा पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की कामना की गई। कार्यालय पर दिनभर बधाई देने वालों का सिलसिला जारी रहा।
जावेद फारुकी को शुभकामनाएं देने वालों में कौमी एकता फाउंडेशन के अध्यक्ष तुफैल अहमद फारुकी, उपाध्यक्ष परवेज खान, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के भिवंडी शहर उपाध्यक्ष नसीम अहमद खान और पूर्व नगरसेवक मतलूब सरदार सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे।

जन्मदिन के इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया। नेताओं और समर्थकों ने जावेद फारुकी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की मुबारकबाद दी।

