अब्दुल गनी खान
भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले के अनुसार, एक बांग्लादेशी महिला सुमी कमाल शेख (उम्र 31 वर्ष) को भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
महिला आरोपी मूलतः ग्राम बोनगिरा, जिला जिहींदा, बांग्लादेश की रहने वाली है। वह बिना किसी वैध पासपोर्ट या वीज़ा के बांग्लादेश-भारत सीमा पार कर छुपते-छुपाते भारत में दाखिल हुई थी और भिवंडी के हनुमान टेकड़ी इलाके में बाथरूम चाळ के रूम नं. 01 में रह रही थी।
भिवंडी क्राइम ब्रांच की घटक-2 टीम ने उसे 22 मई 2025 को दोपहर 4:05 बजे हिरासत में लिया। इसके बाद उसी दिन रात 9:34 बजे उसे भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन में आधिकारिक रूप से गिरफ्तार किया गया।
इस मामले में महिला पुलिस हवलदार माया डोंगरे ने शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी के खिलाफ पारपत्र अधिनियम 1920 की धारा 3 व 4 और परकीय नागरिक अधिनियम 1946 की धारा 13 व 14(अ) के तहत मामला दर्ज किया गया है।