अब्दुल गनी खान
भिवंडी – दीन दयाळ अंत्योदय योजना राष्ट्रीय नागरी उपजीविका अभियान के तहत भिवंडी महानगर पालिका के क्षेत्र में चलाए जा रहे सहारा शहरी बेघर निवारा केंद्र में फैली तानाशाही और बे सहारों पर अत्याचार का मामला उजागर कर समाचार छपने पर अब समाजसेवकों ने सहारा शहरी बे घर निवारा केंद्र को संचालित करने वाली बोधी बहुउद्देशीय सेवाभावी संस्था पर निशाना साधते हुए कहा है कि उक्त संस्था को ब्लेक लिस्ट कर संस्था संचालकों पर गुनाह दाखिल करना चाहिए,और संस्था का टेंडर त्वरित रद्द कर आगे की जांच होना चाहिए कि बे घर निवारा केंद्र में रहने वालों पर किस किस प्रकार का अत्याचार किया गया,और कामगारों के बजाय मजबूर रहवासियों से खाना पकाने जैसे मामले सामने आए हैं और संस्था ने आठ महिने बीत जाने के बाद अभी तक सीसी कैमरे क्यों नहीं लगा इससे लगता है कि ये सब संस्था संचालकों की मर्जी से चल रहा था।

मालूम हो कि बोधी “बहुउद्देशीय सेवाभावी संस्था” के संचालक औरंगाबाद में बैठकर भिवंडी और वसई में गरीब बेसहारों की सेवा कर रहे हैं कई कई महिनों तक मुड़कर भी नहीं देखते की सेवा के नाम पर क्या चल रहा है।
सुत्रों के अनुसार बोधी बहुउद्देशीय सेवाभावी संस्था वसई में भी उक्त केंद्र की हालात दयनीय बताई जाती है एग्रीमेंट से विपरीत कार्य चल रहा है, बुद्धजीवियों की मांग है कि से संस्था पर त्वरित कार्रवाई हो अन्यथा अंदोलन होगा।