जन कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट की बैठक में कार्यकर्ताओं को वितरित किया गया पहचान पत्र

भिवंडी

भिवंडी में जन कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट की प्रथम कार्यकारिणी बैठक स्थानीय फेनापाड़ा इलाके में स्थित ट्रस्ट कार्यालय में संपन्न हुआ।

बैठक का नेतृत्व ट्रस्ट के संस्थापक मंगेश लालमणि यादव ने किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर ट्रस्ट के सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारीगण सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत सभी सदस्यों को पहचान-पत्र प्रदान कर उनके दायित्वों की औपचारिक शुरुआत से हुई। बैठक के दौरान समाज कल्याण, शिक्षा सहायता, संगठन विस्तार एवं जनहितकारी योजनाओं को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर ट्रस्ट की भावी दिशा और योजनाओं पर सहमति व्यक्त की।  ट्रस्ट के संस्थापक मंगेश यादव ने बताया कि जन कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट का यह कदम समाज में सकारात्मक परिवर्तन और जनसेवा की दिशा में एक मजबूत आधारशिला साबित होगा। ट्रस्ट परिवार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और संवेदना पहुंचाना है, और यह बैठक उस संकल्प की शुरुआत मानी जाएगी।इस अवसर पर विनोद यनागंदला,राकेश पाल, मनीष यादव, मुकेश चौबे, सुबाष पासवान, सत्यानारायण पासवान , नितीश दुबे, अर्जुन सब्बानी, चिंटू नायक, राजू तुम्मा, प्रसाद जीनेगा, धीरेन्द्र पाल, शिवकरण पासवान, पवन यादव, जीवन येलदाडी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *