अब्दुल गनी खान
ठाणे, 09 (अब्दुल गनी खान)
दिवा-मुंब्रा रेलवे स्टेशनों के बीच हुई रेल यात्री दुर्घटना के मद्देनजर राज्य के जल संसाधन (तापी, विदर्भ और कोंकण) और आपदा प्रबंधन मंत्री गिरीश महाजन, सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे, डॉ. नरेश म्हस्के, विधायक रवींद्र चव्हाण, निरंजन डावखरे और राजेश मोरे ने छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल और ठाणे जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात की और उनकी जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने ठाणे और कलवा के अस्पतालों में घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सरकार इस कठिन समय में घायलों और उनके परिजनों के साथ पूरी तरह खड़ी है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री और ठाणे जिले के संरक्षक मंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने इस हृदय विदारक दुर्घटना में मृतकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने यह भी कहा कि वह मृतकों के परिवारों के साथ दुःख साझा करते हैं/
जिला कलेक्टर अशोक शिंगारे ने बताया है कि ठाणे जिला प्रशासन इस दुर्घटना के बाद पूरी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है। प्रशासन बचाव कार्य चलाने और घायलों को सहायता प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस घटना के घटित होने की जांच चल रही है तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाए जाएंगे।
मालूम हो कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे कसारा से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल जाने वाली तेज लौकल से दस लोग घिर गए थे जिसमें तीन लोगों की मृत्यु की खबर है और सात लोग घायल हैं।