एनएसएस और स्वास्थ्य एवं कल्याण योजना द्वारा रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

भिवंडी

अब्दुल गनी खान
भिवंडी – रक्तदान महादान का लक्ष्य लेकर स्वयं सिध्दि डिग्री कालेज के छात्रों ने एक नाटकीय अभियान के तहत जनता को जागरूक करते हुए देखे गये।

मालूम हो कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस का जन्मदिन 22 जूलाई को था उस दिन स्वयं मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकर्ताओं को सख्त आदेश दिए थे कि देश को रक्त की जरूरत है और आप लोग जगह जगह केवल रक्तदान शिविर आयोजित करें, जिससे बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं हिस्सेदारी ली। उसी तरह शहर में स्वयं सिध्दि डिग्री कालेज के एनएसएस और स्वास्थ्य एवं कल्याण योजना द्वारा रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
जिसमें अमजदहिया रोड खान कंपाउंड और ख्वाजा गरीब नवाज चौक शांति नगर, में एनएसएस इकाई और स्वास्थ्य एवं कल्याण योजना ने रक्तदान जागरूकता नुक्कड़ नाटक और आम जनता के साक्षात्कार सफलतापूर्वक आयोजित किए गए, जो अत्यंत प्रभावशाली रहे।
यह कार्यक्रम एनएसएस छात्रों और स्वास्थ्य एवं कल्याण योजना के सदस्यों के बीच एक सहयोगात्मक प्रयास था, और इस नुक्कड़ नाटक को जनता ने सराहना की।

एनएसएस के छात्र व स्वास्थ्य एवं कल्याण योजना द्वारा  उक्त समाजिक कार्यों में छात्रों ने हिस्सा लिया, जिसकी खूब चर्चा शहर में हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *