सुरेश महाराज
मान्धाता – क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी अपना दल (एस) के नेता प्रज्ञा सिंह ने रक्षाबंधन त्योहार महुली स्थित वृद्धाश्रम में मनाकर समाज को एक संदेश दिया, गायत्री गंगा ग्रुप के एम डी प्रज्ञा सिंह अपनी टीम के साथ महुली स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे और वृध्दाश्रम में वृद्ध महिलाओं राखी बंधवाने के साथ साथ उन्हें उपहार दिया,

अपना दल ( एस) के नेता प्रज्ञा सिंह ने कहा कि समाज में इस तरह के लोग भी हैं जो पर्व की खुशियों से अछूते रहते हैं उनके बीच पहुंचकर त्योहार मनाना उपहार देना और उनके साथ बातचीत करना सुख की अनुभूति है और सुखद एहसास होता है,

वृद्ध महिलाओं ने गायत्री गंगा ग्रुप के एम डी प्रज्ञा सिंह को अपने बीच पाकर काफी रोमांचित थी त्योंहार पर राखी उपहार और मिठाई लेकर पहुंचे प्रज्ञा सिंह ने समाज को एक संदेश दिया है गांव समाज के बीच इस तरह से बहुत लोग हैं जो त्योहारों की खुशीयों से अछूते रहते हैं जिनके लिए वरिष्ठ समाजसेवी प्रज्ञा सिंह जैसे व्यक्ति की सोच और सराहनीय कार्य समाज को एक संदेश दे रहे हैं/