एकता अखंडता को बनाए रखने के लिए बुर्काधारी मुस्लिम महिलाओं ने पुलिस कर्मियों को राखी बांधी।

Blog भिवंडी

अब्दुल गनी खान
लब्बैक फाउंडेशन की भिवंडी शहर पुर्व विधानसभा महीला अध्यक्ष हुमैरा बानो समीर खान  ने पुलिस स्टेशन में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को राखी बांध कर मनाई रक्षाबंधन का त्योहार।

लब्बैक फाउंडेशन की महिला अध्यक्ष हुमैरा बानो समीर खान ने अपनी महिलाओं की टीम के साथ रक्षाबंधन त्योहार भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन एवं निजामपुर पुलिस स्टेशन में मनाकर समाज को एक संदेश दिया, खान हुमैरा अपनी टीम के साथ पुलिस स्टेशन पहुंची और निजामपुर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक क़ो राखी बांध कर मिठाईयां खिलाई, और स्टेशन में मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को भी राखी बांधकर मिठाईयां खिलाई,उसी तरह भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन में सभी पुलिस अधिकारीयों और कर्मचारियों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार हुमैरा खान की टीम बड़ी धूमधाम से मनाई,

हुमैरा बानो समीर खान ने कहा कि हमारी सेवा और सुरक्षा हेतु समाज में इस तरह के लोग भी हैं जो पर्व की खुशियों में अपनों से दूर रहते हैं उनके बीच पहुंचकर त्योहार मनाना और उनके साथ बातचीत करना सुख की अनुभूति है और सुखद एहसास होता है, आज जहां पूरे देश की बहने अपने भाईयों की लम्बी उम्र की कामना कर रही हैं और अपनी सुरक्षा के लिए राखी के बंधन में बांध रही है वहीं पुलिस कर्मी अपनों से दूर रहकर हमारी सुरक्षा में लगे हैं, इसलिए हमारा फर्ज है कि इनके साथ मिलकर रक्षा बंधन का त्योहार मनाए।

लब्बैक फाउंडेशन भिवंडी शहर महिला अध्यक्ष हुमैरा खान ने बताया कि आज देश में राजनीतिक दलों द्वारा अपने फायदे के लिए लोगों को बांटने की कोशिश की जा रही है, लेकिन हमारी फाउंडेशन हर धर्म को साथ लेकर चलती है जिसका रक्षाबंधन का त्योहार प्रतीक है कि हमारी मुस्लिम बहनें मिलकर पुलिस स्टेशन में पहुंचीं और पुलिस विभाग में कार्यरत भाईयों के कलाई में राखी बांधी।

जिसके लिए लब्बैक फाउंडेशन की महिला अध्यक्ष हुमैरा समीर खान जैसी महिला की सोच और सराहनीय कार्य समाज को एक संदेश दे रहे हैं/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *