महिला से जबरन दुष्कर्म और धमकी देने पर युवक के खिलाफ केस दर्ज

भिवंडी

अब्दुल गनी खान
भिवंडी के कल्याण रोड स्थित एक इलाके में रहने वाली 28 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि मोहम्मद शरिफ उर्फ सोनू (24) ने फरवरी 2023 से अगस्त 2025 के बीच उसे और उसकी बेटी को मारने व गायब करने की धमकी दी और अपने घर बुलाकर बार-बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़िता की शिकायत पर भिवंडी शहर पुलिस ने आरोपी को 9 अगस्त 2025 को हिरासत में लेकर भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1), 64(2)(उ) और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले की आगे की जांच पोलिस उपनिरीक्षक सोमनाथ लांडगे कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *