ऑनलाईन जुए सहीत सट्टेबाजी के खिलाफ ऑल इंडिया युथ फेडरेशन AIYF का मुख्यमंत्री को ज्ञापन

भिवंडी

अब्दुल गनी खान
भिवंडी:  इंटरनेट और स्मार्टफोन के ज़रिए पूरे राज्य और अन्य जगहों पर ऑनलाइन जुआ और सट्टे का कारोबार तेज़ी से बढ़ रहा है। साथ ही, लाखों युवा आईपीएल क्रिकेट, कैसीनो गेम्स और ऐप्स के ज़रिए आभासी दुनिया में फंस रहे हैं। इसलिए उनके परिवार सचमुच संकट में हैं और कई परिवारों के सामने कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इस संदर्भ में AIYF ने महाराष्ट्र राज्य मे दि. 11 ऑगस्ट 2025 को राज्यव्यापी आंदोलन का आव्हान किया था. जिसपर AIYF ठाणे जिल्हा के माध्यम से प्रतिनिधीमंधल द्वारा उपविभागीय कार्यालय भिवंडी के माध्यम से मा. मुख्यमंत्री महाराष्ट्र राज्य को ज्ञापन सौपकर मांग की है जिसमे सरकार द्वारा जुए के माध्यम से युवापीढ़ी के शोषण को रोकने के लिए व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए। तथा बॉलीवुड अभिनेताओं, क्रिकेट खिलाड़ियों और अन्य मशहूर हस्तियों को ऑनलाइन जुए का विज्ञापन नहीं करना चाहिए। और तमिलनाडु जुआ निषेध और विनियमन अधिनियम, 2023 के तहत, सोशल मीडिया या मीडिया में ऐसे किसी भी ऐप को बढ़ावा देने के लिए 7 साल की कैद और 50 लाख रुपये के जुर्माने का प्रावधान करने वाला कानून महाराष्ट्र और देश में लागू किया जाना चाहिए जैसी 9 सूत्रीय मांगो का समावेश है|

   उक्त प्रतिनिधीमंडल मे AIYF के महाराष्ट्र राज्य कोषाध्यक्ष कॉ इकबाल हुसैन खान, ठाणे जिल्हा अध्यक्ष कॉ विजय लोलेवार, ठाणे जिल्हा सचिव कॉ स्वप्नील भोईर, पूर्व जिल्हा अध्यक्ष कॉ मदार खान, कॉ. राहुल वाघमारे, विभु पांडे, ताबिश खान आदी उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *