जन कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया गया 500 छात्रों को नोटबुक वितरित

भिवंडी

अब्दुल गनी खान
भिवंडी की जन कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा शहर के दांडेकर विद्यालय के 500 छात्रों को मुफ्त में नोटबुक का वितरण किया गया।इससे पहले भी कई स्कूलों ने उक्त संस्था द्वारा हजारों छात्रों को नोटबुक वितरण किया जा चुका है।जिसकी शहर में सराहना हो रही है।

          भाजपा भिवंडी शहर जिलाध्यक्ष रवीकांत सावंत के 50वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में जन कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सामाजिक उपक्रम आयोजित किया गया था। इस अवसर पर दादासाहेब दांडेकर विद्यालय के विद्यार्थियों को 500 नोटबुक वितरित की गईं। ट्रस्ट के ट्रस्टी मंगेश यादव ने इस दौरान कहा कि शिक्षा ही समाज की सच्ची पूंजी है और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना हमारा कर्तव्य है। रवीकांत सावंत के जनसेवा और समाजहितैषी कार्यों से प्रेरणा लेते हुए ट्रस्ट निरंतर ऐसे उपक्रम करता रहेगा।
इस उपक्रम से विद्यालय के विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति उत्साह का संचार हुआ और सभी ने रवीकांत सावंत को 50वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रविकांत सावंत, राजू गजेन्गी, श्याम भोईर, विकास बाफना, ट्रस्ट के ट्रस्टी विनोद येनागंदला, बुक वितरण कार्यक्रम संयोजक व सदस्य समीर शेख, पी डी यादव, मनीष यादव, मुकेश चौबे, रामनारायण सोनी, मंजुलता दुबे, पूनम कनौजिया उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *