भिवंडी ट्रैफिक जाम पर मंथन: मनपा और पुलिस की संयुक्त बैठक में कड़े कदम उठाने का निर्णय

भिवंडी

अब्दुल गनी खान
भिवंडी : शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर 25 अगस्त 2025 को भिवंडी मनपा और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक संपन्न हुई। बैठक में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए।

पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक) पंकज शिरसाठ ने बताया कि शहर में 800 सीसीटीवी कैमरे कार्यरत हैं, जिनकी मदद से उल्टी दिशा में वाहन चलाने वाले और सड़क किनारे अवैध पार्किंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सुधार न होने पर नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर सीधे मामले दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में ट्रैफिक व्यवस्था के लिए ट्रैफिक वार्डन उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई। वहीं मनपा आयुक्त ने सभी अभियंताओं को युद्धस्तर पर सड़कों की मरम्मत करने के आदेश दिए।

इस मौके पर पुलिस उपायुक्त शशिकांत बोऱ्हाडे, अतिरिक्त आयुक्त विठ्ठल डाके, उप-आयुक्त विक्रम दराडे, एसीपी सचिन सांगळे, एसीपी मराठे, एसीपी (ट्रैफिक) शरद ओहोळ, पुलिस निरीक्षक किशोर खरात, शहर अभियंता जमील पटेल सहित मनपा और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *