अब्दुल गनी खान
भिवंडी। “गणपति बप्पा मोरया, पुन्हा वर्षी लवकर या” के गगनभेदी जयघोष के बीच भिवंडी में घरगुती व सार्वजनिक गणेशमूर्तियों का विसर्जन हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ।

महानगरपालिका ने नागरिकों की सुविधा हेतु 10 कृत्रिम तालाब, पेयजल, विद्युत, मंडप, जीवनरक्षक पथक, अग्निशमन दल व स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था की थी। विसर्जन मार्गों व घाटों पर अधिकारियों की तैनाती से संपूर्ण प्रक्रिया सुचारु रही।

रात 9:45 बजे तक कुल 2,133 गणेशमूर्तियों (घरगुती 1,975 व सार्वजनिक 15) तथा 143 गौरी मूर्तियों का विसर्जन हुआ। गुलाल व पुष्पवर्षा के बीच भक्तों ने अपने प्रिय विघ्नहर्ता को भावपूर्ण विदाई दी।
इस जानकारी श्रीकांत प्रदेशी जनसंपर्क अधिकारी, भिवंडी निज़ामपुर महापालिका द्धारा गई।

