अब्दुल गनी खान भिवंडी।
ईद मिलादुन्नबी ﷺ के 1500 साल पूरे होने की खुशी में कोटरगेट रिलीफ़ फ़ाउंडेशन (KRF) की ओर से ग़रीब, विधवाओं, यतीमों और ज़रूरतमंदों के बीच राशन किट का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम गुरुवार रात 10 बजे सुन्नी जामा मस्जिद कोटरगेट के स्टडी सेंटर में आयोजित हुआ।

राशन किट प्राप्त करने वाले लोगों ने दिल से KRF के जिम्मेदारों का शुक्रिया अदा किया और तंजीम की तरक्की के लिए दुआ की।
इस अवसर पर सुन्नी जामा मस्जिद कोटरगेट के मैनेजिंग ट्रस्टी नसीम रज़ा, हाजी शकील, KRF के प्रेसीडेंट हाजी मुज़म्मिल, जनरल सेक्रेटरी इजाज़ शेख़ समेत इसराइल भाई, रैयान मोमिन, अक़दस नचन, अबरार भाई, अब्दुस्समद अंसारी, वसीम मोमिन, अब्दुल मुस्तफ़ा सिद्दीकी, हैदर, मुख़्तार, अली सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी जिम्मेदारान और कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई।

