आदिल नोमानी
भिवंडी निज़ामपुरा पुलिस स्टेशन में एक मारपीट का मामला दर्ज हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, गुन्हा रजि. क्र. 822/2025 भा.न्या. संहिता 2023 की धारा 117(2), 352, 351(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
फिर्यादी समीर अजीज टिवाळे (47 वर्ष, व्यापारी, निवासी सौदागर मोहल्ला, भिवंडी) ने पुलिस में शिकायत दी कि 8 सितंबर 2025 की दोपहर करीब 2:30 बजे वह सोहेल समोसा दुकान के सामने, पटेल मस्जिद के पास, दुसरा निज़ामपुरा, भिवंडी में मौजूद थे।
उसी दौरान आरोपी समद मुजावर ने उन्हें पकड़कर धमकी दी और घूंसे-लातों से मारपीट शुरू कर दी। जब फिर्यादी ने बचाव में धक्का दिया तो उसके साथ मौजूद फरहान खर्बे (जिसकी गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है) ने भी फिर्यादी पर हमला किया। फरहान ने पहले छाती पर और फिर चेहरे के दाहिने हिस्से पर मुक्का मारा। मुक्का मारते समय उसकी उंगली में पहनी हुई धातु की दो अंगूठियों से फिर्यादी के जबड़े पर गंभीर चोट पहुंची।
पुलिस ने इस मामले में समद मुजावर और फरहान खर्बे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

