भिवंडी : लकड़ी के डंडे से युवक पर हमला, चार आरोपी फरार

भिवंडी


अब्दुल गनी खान
भिवंडी। शांतीनगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के नाव्हीपाड़ा स्थित एहबाब होटल के पास रविवार रात एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ।

जानकारी के अनुसार, फिर्यादी अजमल अख्तर अंसारी (28) रात करीब 10 बजे होटल के पास पहुंचे थे। तभी उनके परिचित ओयस, नादिर, फरमान और इरतीजा वहां मौजूद थे। आरोप है कि इन लोगों ने अचानक “आज सबको मारेंगे” कहते हुए गाली-गलौज शुरू की। इसी दौरान ओयस ने पास में पड़ी लकड़ी की डंडे से अजमल के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गए।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। अजमल की शिकायत पर शांतीनगर पुलिस ने बी.एन.एस. 2023 की धारा 118(1), 351(2), 352, 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *